चार धाम यात्रा पर लगाये गए प्रतिबंध को हटाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन


मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी

होटल एसोसिएशन के आवाहन पर उत्तरकाशी बस और टैक्सी मैक्सी यूनियन, ब्यापार मंडल तथा गंगोत्री मंदिर समिति वह ट्रैकर्स आदि संगठनों ने चार धाम यात्रा को मंसूरी, नैनीताल व हरिद्वार की तर्ज पर कोबिड नियमों के तहत (72 घंटे पूर्व की RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट, उत्तराखंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व 50% होटलों की बुकिंग के आधार पर) शुरू करने को लेकर हनुमान चौक पर भाषण व नारेबाजी के साथ मुख्य बाजार में रैली निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा ओर चार धाम यात्रा को शीघ्र सुचारू करने की अपील की।

संगठनों का कहना है कि जब सरकार ने सभी प्रतिष्ठानों को खोल दिया है तो चार धाम यात्रा पर प्रतिबंध क्यों? सरकार को इस पर विचार करते हुए जल्द चार धाम यात्रा को सुचारू करना चाहिए।


इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के महेश पंवार, राजेंद्र पंवार, शैलेन्द्र मटूडा,अजय पुरी, सुभाष कुमांई,रवि नेगी आदि लोग मौजूद थे।