ग्रामीण क्षेत्रो के डिजिटल मैप होंगे तैयार l

टनकपुर जिला चम्पावत l

अशोक सरकार

चंपावत जिले की तहसील श्री पूर्णागिरी में ग्रामीण क्षेत्रों के ड्रोन कैमरे की सहायता से डिजिटल मैप तैयार किए जा रहे हैं l जिस की कवायद शुरू की जा चुकी है l केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी भूमि सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया है l सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है l

पूर्णागिरि तहसील के सभी गांव के डिजिटल मैप तैयार किए जा रहे हैं l जिससे लोगों को मालिकाना हक मिलने में आसानी होगी l इस सर्वेक्षण से उन लोगों को भी फायदा होगा जिनके पास भूमि संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं है l डिजिटल मैप तैयार हो जाने के बाद बगैर दस्तावेज के भूमि स्वामियों को भी मालिकाना हक मिलने में आसानी होगी l

इस संबंध में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी श्रेणी भूमि सर्वेक्षण का कार्य ड्रोन कैमरे की सहायता से शुरू किया जा चुका है l उन्होंने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत गैंडाखाली नंबर एक और गैंडाखाली नंबर 4 में ड्रोन कैमरे से सर्वेक्षण का कार्य किया गया l यह प्रक्रिया लगातार जारी है, और बहुत जल्द सभी गांव के डिजिटल मैप तैयार कर लिए जाएंगे l उन्होंने कहा फिलहाल वर्तमान में आबादी श्रेणी के भूमि सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है l