टनकपुर जिला चम्पावत l
अशोक सरकार
टनकपुर के समीपवर्ती ग्राम पंचायत ज्ञानखेड़ा में जलभराव की समस्या के बाद विधायक कैलाश गहतोड़ी के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की l पानी में खड़े होकर लोगों ने “समाधान नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाकर क्षेत्रीय विधायक का विरोध किया l यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है l वाइरल वीडियो के बाद आप जिला प्रभारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है l
आपको बता दें 11 औऱ 12 जुलाई को मानसून की पहली बरसात से जगह-जगह पानी भर गया था, और इससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी l वही मानसून के साइड इफेक्ट की चपेट में नेता भी आने लगे हैं l ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है l जिसमें आक्रोशित लोग पानी में खड़े होकर चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं l जानकारी लेने पर मालूम हुआ है कि यह वायरल वीडियो 5, 6 दिन पुराना है l जिसने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है l

इस वीडियो के वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी दीपकचंद्र भट्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है l उन्होंने कहा ग्रामीणों द्वारा विधायक के खिलाफ नारेबाजी किया जाना जायज है l क्योंकि जलभराव की समस्याओं को उन्होंने बहुत नजदीक से देखा है l उन्होंने कहा कि जल निकासी की समस्या ना होने से ग्रामीण इलाकों में पानी भर गया था, और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे l उन्होंने इसके लिए राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया l