मंदिर में चोरी सीसीटीवी में हुई कैद

खटीमा

अशोक सरकार

खटीमा कोतवाली क्षेत्र के खुदागंज स्थित शिव मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर की चोरी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की जांच की शुरू। वही मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात हुई कैद।

देवभूमि उत्तराखंड में अब चोरों से भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं है। आज खटीमा कोतवाली के खुदागंज गांव में स्थित शिव मंदिर में चोरो ने मंदिर के सामान को चोरी कर लिया।

मंदिर के पुजारी महंत दीपचंद कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि चोरों ने मंदिर से इनवर्टर बैटरी टंकी व अन्य आवश्यक सामान चोरी कर लिया है। चोरी की सूचना पर एसबीआई खटीमा लक्ष्मण सिंह पुलिस फोर्स के साथ मंदिर में पहुंचे और मंदिर के आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुजारी के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को चोरी की तहरीर देकर जल्द खुलासे की मांग की है वहीं पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो उसमें मंदिर में चोरी का पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है।

पुलिस ने सीसीटीवी में एक चोर तो नीली शर्ट पहने देखा तो टुकटुक चालक शादाब पुत्र सिराज खान निवासी नगर पंचायत गुलडिया भिंडरा जिला पीलीभीत को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है।

सीओ खटीमा मनोज ठाकुर ने मीडिया को बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसके आधार पर पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।