गंगा यमुना टौंस वैली जिला महासंघ उत्तरकाशी ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन


मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी

उतरकाशी जनपद प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी के चार दिवसीय उतरकाशी जनपद भ्रमण पर गंगा यमुना टौंस वैली जिला महासंघ के सभी परिवहन व्यवसायियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। परिवहन व्यवसायियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला महासंघ उतरकाशी के सचिव बिजेंद्र सिंह रावत ने माननीय मंत्री जी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जिसमें मंत्री जी के द्वारा जिला महासंघ उतरकाशी के सचिव श्री बिजेंद्र सिंह रावत को आश्वासन दिया गया कि परिवहन से संबंधित सभी मांगों पर सरकार गम्भीरता पूर्वक विचार कर रही है और जल्द ही वाहन स्वामियों एवं वाहन चालकों के हितों में कैबिनेट में उचित निर्णय लिया जाएगा।

आपको बता दें कि विश्व महामारी कोबिड-19 के कारण चार धाम यात्रा दो सालों से बंद है और चार धाम यात्रा बंद होने का सबसे ज्यादा असर परिवहन व्यवसायियों पर पडा है और वह आज रोजी रोटी के आर्थिक संकटों से जूझ रहे हैं वाहन स्वामी अपनी वाहनों की ऋण की किस्तें तक नहीं चुका पा रहे हैं l

यहां तक कि टैक्सी मैक्सी कैब वाहनों का परिवहन टैक्स तक भी नहीं चुका पा रहे हैं परन्तु इन लोगों की सुध आज तक सरकार ने नहीं ली। विश्व महामारी कोविड-19 के कारण सम्पूर्ण लांकडाउन व उत्तराखंड की चार धाम यात्रा बंद होने से परिवहन व्यवसायियों पर पडे व्यवसायिक संकट से इनकी आर्थिक स्थिति भुखमरी की कगार पर पहुंच गई तो परिवहन व्यवसायियों ने अपनी अपनी मांगों को लेकर कई प्रस्ताव कैबिनेट में भेजे लेकिन कैबिनेट की हर बैठक में इनके प्रस्तावों पर आज तक कोई भी निर्णय नहीं लिया गया।