सतपुली
नगर पंचायत सतपुली में बिना लाइसेंस के चल रही मीट की दुकानों का आज उपजिलाधिकारी सतपुली ने औचक निरीक्षण किया गया l
काफी समय से सतपुली में मीट की दुकानों के बिना लाइसेंस के चलने ओर मीट के कचरे को नयार नदी में फेंके जाने की शिकायते प्रशासन को मिल रही थी l
जिसपर उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार के द्वारा बिना लाइसेंस के चल रही 5 दुकानों का औचक निरक्षण किया गया |जिसमें बिना लाइसेंस के मीट की दुकाने संचालित की जा रही थी l जिस पर 5 दुकानों में चालानी कार्यवाही की गई और कुल 4500 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ l
उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने बताया कि मीट की दुकानों के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी जिस पर आज कार्यवाही की गिया और दुकानदारों को लाईसेंस बनाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है | साथ ही कचरेे को नयार नदी में न फेंकने के लिए निर्देशित किया l

वहीँ दूसरी और नगर पंचायत में अधूरे पड़े पेशाबघर के निर्माण की शिकायत पर उसक निरिक्षण करने मौके पर पहुंचे | जिसपर नगर पंचायत को तुरंत ठेकेदार को नोटिस देकर कार्य पूरा करने को निर्देशित किया गया | साथ ही यदि एक हफ्ते में इस पर ठेकेदार द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती है तो उस पर कार्यवाही करने को कहा गया |
इस दौरान उपजिलाधिारी सतपुली संदीप कुमार, नायाब तहसीलदार सुधा डोभाल,राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश भटगाई, रंतेश बौंठियाल, वार्ड दो सदस्य थामेश्वर कुकरेती, वेद प्रकाश वर्मा, मौजूद रहे l