6 महीने से नही बना पाई नगर पंचायत सतपुली एक शौचालय

सतपुली :

सतपुली नगर पंचायत आजकल सुर्ख़ियों में बनी हुई है यहाँ की स्थानीय जनता आये दिन किसी न किसी मैटर पर उंगली उठा रही है |

विगत दिनों में नदी में कचरा फेंकने,स्वागत बोर्डों में घपले, आदि की खबर से नगर पंचायत सुर्खियों में बनी है |

आज इसी कड़ी में हम जो शौचालय आपको दिखा रहे हैं ये विगत 6 माह से बन रहा है आजकल कार्य बन्द है , इस शौचालय के पुनर्निर्माण में लेट लतीफी के कारण रोजमर्रा के कामो के लिए बाजार आने वाले यात्रियों महिला पुरूष सभी के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है |

सतपुली भारतीय स्टेट बैंक से लेकर सेंटपॉल अस्पताल तक कोई अन्य शौचालय व्यवस्था नही है | यहाँ पर भारी संख्या में रोज लोगो का आना जाना लगा रहता है | विगत 6 माह पहले तक लोग इसी शौचालय का उपयोग करते थे, लेकिन अब शौचालय न होने के कारण लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सुशील बहुगुणा से निम्न नंबरों 9410196403, 9548201627 पर इस मामले में जानने की कोशिस की लेकिन उनके द्वारा फोन नही उठाया गया |

सूत्रों से जानकारी मिली है कि ठेकेदार के साथ लेन देन में मामला अटका हुआ है जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है |
साथ में हमारे द्वारा ठेकेदार से सम्पर्क स्थापित करने की कोशिस की गई, लेकिन नम्बर किसी अन्य के पास मौजूद था |

वार्ड सदस्य दो के पार्षद थामेश्वर कुकरेती ने कहा कि मुझे इसकी सूचना लोगों द्वारा मिली है कि ६ माह से शौचालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुवा है | जिसपर मेरे द्वारा ठेकेदार से वार्ता की गई तो बताया गया कि बजट से ज्यादा खर्चा आ चूका है जिस कारण निर्माण कार्य अधूरा है | वहीँ उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी से वार्ता हुई है तो उन्होंने ठेकेदार को नोटिस देने की बात कही है |

https://www.facebook.com/356542108394912/posts/810718232977295/