मुख्यमंत्री की पत्नी ने किया सड़क निर्माण का शुभारम्भ

अशोक सरकार

खटीमा

क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री धामी की पत्नी द्वारा क्षेत्र में निर्माण कार्यो का शुभारम्भ कर रुके हुए विकास कार्यो को गति देने का लगातार काम किया जा रहा है।

इसी कड़ी में खटीमा ग्राम तिगरी भुड़ाई में सीएम की पत्नी गीता धामी द्वारा लोक निर्माण विभाग से पचास लाख की सड़क का विधिवत पूजा अर्चना के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया गया। वंही मुख्यमंत्री पत्नी गीता धामी ने बताया कि आज तिगरी भुड़ाई में सोलह 16 सौ मीटर रोड का उद्घाटन किया गया है।

साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सही गुणवत्ता से रोड का निर्माण करें। उन्होंने आश्वासन दिया क्षेत्र के सभी आंतरिक सड़को का निर्माण होगा तथा रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी।

वंही गांव क्षेत्र के प्रधान पति जीवन धामी ने बताया कि बहुप्रतीक्षित तिगरी भुड़ाई सड़क का आज माननीय मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी द्वारा शिलान्यास किया गया । जिस पर खटीमा क्षेत्र की जनता में बेहद खुशी का माहौल है, साथ ही क्षेत्र की जनता ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।