जी का जंजाल बनी ग्वालदम -चिड़िगा मोटर मार्ग

जनप्रतिनिधियो के पास नहीं कोई जबाब, आगामी 2022 विधानसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार सुभाष पिमोली स्टेट हेड उत्तराखंड ग्वालदम -खंपाधार -चिड़िगा मोटर मार्ग की दयनीय स्थिति को देखते हुए मुखर हुए ग्रामीण जनप्रतिनिधियो और ग्रामीणों का विधायक पर फूटा गुस्सा ग्वालदम के प्रधान हीरा बोरा के नेतृत्व मे ग्वालदम डाक बंगले मे एक बैठक कर सरकार तथा विधायक के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए,आगामी 2022 विधान सभा चुनाओ का विरोध करने का एलान कर दिया है

जनप्रतिनिधियो का कहना है तत्कालीन सरकार ने वर्ष 2013 मे स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के तहत 3 करोड़ लागत से ग्वालदम चीडीगा 7 किलोमीटर मोटर मार्ग जनता की सुबिधा के लिए बनाया गया था लेकिन आज 8 वर्षो बाद भी सड़क की स्थिति जस की तस है विभाग ने सड़क काट कर इति श्री कर दी ना ही सड़क मे सुरक्षा दीवाले लगाई ना ही नालियों का निर्माण किया |

जिससे सड़क का सारा पानी कास्तकारो की खेतो मे जा कर फसलों को नुक्सान पहुंचा रहा है वही सड़क मे फेज टू तथा डामरीकरण का कार्य तो दूर की बात है वही इस सड़क पर कई बार दुर्घटनाए हो चुकी है बर्तमान मे सड़क चलने लायक भी नहीं है वही कास्तकार सड़क होने के बाबजूद अपनी नगदी फसल आलू को खच्चरो मे ढोने को मजबूर है जिसका भाड़ा 150 से 200 रूपये तक बहन करना पड़ रहा है गौरतलब है कि गढ़वाल -कुमाऊ कि मध्य स्थली पर्यटन नगरी ग्वालदम जो जनपद चमोली की सबसे बड़ी ग्रामसभा है

फिर भी जनप्रतिनिधीयो की नजर इस और नहीं पड़ती है वही ग्राम प्रधान हीरा बोरा का कहना है विधायक से लेकर पूर्व के सभी मुख्यमंत्रीयो तक अपनी गुहार लगा चुके है लेकिन अभी तक इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया है जिसके चलते ग्राम सभा ग्वालदम के वासिंदो ने अब 2022 विधानसभा चुनाओ के बहिस्कार का मन बना लीया है

इस बारे मे पूर्व विधायक डॉ जीतराम का कहना है हमारी सरकार ने स्पेशल कम्पोनेंट के तहत सड़क की स्वीकृती दी और सड़क भी कट गई थी और भाजपा की सरकार आ गई अब उनको ये काम पूरा करना था लेकिन भाजपा सरकार केवल हवाई घोषणा करती है और पूर्व की सरकारों के काम को अपना काम बता कर जनता को छल रही है

वही 2022 मे जनता भाजपा को सबक सीखा कर उखाड़ फेकेगी उन्होंने आस्वस्त किया हमारी सरकार बनते ही पहला काम सड़क मे डामरीकरण कर इस सड़क को सबसे अच्छी लिंक सड़क बनाने का वादा किया वही ज़ब इस बारे मे अधीशासी अभियंता थराली सतबीर सिंह से जानना चाह तो उन्होंने सड़क का मामला शासन में लंबित है कर अपना पल्ला झाड़ते हुए शासन पर बात डाल दी, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह का कहना है

लोक निर्माण विभाग थराली द्वारा अभी तक सड़क का आंगन सरकार तक नहीं पहुंचाया जैसे ही सरकार मैं फाइल पहुंचती है तो उसे उसे आगे बढ़ाया जाएगा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है फाइल सरकार अब तक पहुंच चुकी है आखिर कौन झूठ बोल रहा है अधिकारी या जनप्रतिनिधि जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है