अशोक सरकार
खटीमा
खटीमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद खटीमा प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव मोड में है तथा लंबित कार्यों का और निर्माणाधीन कार्यों का प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण कर विकास कार्यों को गति देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज एसडीएम खटीमा निर्मला बिष्ट द्वारा पुराने तहसील परिसर में शहीद स्मारक हेतु चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस संदर्भ में एसडीएम खटीमा निर्मला बिष्ट ने बताया कि पुरानी तहसील में शहीद स्मारक निर्माण के लिए जगह आवंटित किया गया है जिसमें आरडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है ।
साथ ही गोलीकांड में शहीद हुए लोगों के नामों की पट्टिका फोटो सहित लगना प्रस्तावित है । उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा निर्देशित किया गया है कि गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को अति शीघ्र पूरा करेंगे।