मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी
मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* की नशे के खिलाफ जंग “नशामुक्त उत्तरकाशी” अभियान को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार सफल बनाया जा रहा है l
उतरकाशी जनपद में पुलिस नशा तस्करों पर लगातार लगाम कस रही है, नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के क्रम में नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुये क्षेत्राधिकारी बडकोट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बडकोट के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस द्वारा रुटीन चैकिंग अभियान के दौरान स्थान हनुमान चट्टी के पास से 02 लोगों को गिरफ्तार किया l
गिरफ्तार अभियुक्त प्रवेश सिंह पुत्र श्री जगमोहन सिंह (उम्र 22वर्ष) निवासी ग्राम निषणी , उतरकाशी को 501ग्राम व शुभम सिंह पुत्र स्व० श्री शेर सिंह (उम्र 20 वर्ष) निवासी ग्राम निषणी,उतरकाशी को500 ग्राम अवैध चरस(कुल- 01 किलो 1 ग्राम अवैध चरस जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 120000/-रु०बतायी जा रही है) के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामद माल व गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त के खिलाफ थाना बड़कोट पर FIR NO-57/2021, धारा-8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।