उपचुनाव करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन l

टनकपुर में वार्ड नंबर 6 में उपचुनाव कराने की मांग को लेकर वार्ड वासियों ने तहसील में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापनभेजा l वार्ड नंबर 6 के स्थानीय लोगों ने खाली पड़ी सभासद की सीट में उपचुनाव कराने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया l

उपचुनाव कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा l आपको बता दें 2018 में टनकपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सहित सभी वार्ड सदस्यों के चुनाव संपन्न हुए थे l वार्ड नंबर 6 से दीपक बेलवाल सभासद चुने गए l

लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते निर्वाचित सभासद दीपक बेलवाल ने लगभग साल भर पहले वार्ड की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया l तब से वार्ड नंबर 6 कर्मचारी कॉलोनी सभासद विहीन है l
इस संबंध में प्रदर्शनकारी एवं परिवर्तन पार्टी के नेता गंगा गिरी गोस्वामी ने कहा कि निर्वाचित सभासद द्वारा त्यागपत्र देने के कारण वार्ड सभासद ना होने के चलते हैं

प्रमाण पत्र एवं वार्ड की समस्याओं के समाधान में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l इसलिए सभी वार्ड वासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर वार्ड नंबर 6 कर्मचारी कॉलोनी में उपचुनाव कराए जाने की मांग की है l