सतपुली
सतपुली तहसील के परिसर में हरेला पर्व के मौके पर सतपुली के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया | उपजिलाधिकारी सतपुली के द्वारा सुबह १० बजे तहसील के कर्मचारियों के साथ आम, पीपल सहित करीब २० पौधों का रोपण किया |
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें अपने वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाना चाहिए और वह तभी हो सकता है जब हम बंजर भूमि को हराभरा करेंगे | इसलिए हमें अपने जीवन के हर पर्व पर कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए ताकि हम आने वाली पीढ़ी को एक सुन्दर और स्वच्छ वातावरण दे सके |