सतपुली थाने में देवभूमि और ट्रेफिक आई ऐप की दी जानकारी ।

सतपुली ।

नगर पंचायत सतपुली के अंतर्गत थाना सतपुली में शुक्रवार को थानाध्यक्ष द्वारा स्थानीय व्यापारियों बुद्धिजीवियों व टैक्सी यूनियन के सदस्यों की बैठक ली गयी ।

बैठक में उत्तराखंड में पुलिस विभाग द्वारा पुलिस संबंधित जानकारियों व वेरिफिकेशन से संबंधित देवभूमि ऐप के बारे में थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा मोबाइल के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार से देवभूमि ऐप को इस्तमाल किया जाता है ।

थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि देवभूमि ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल से वेरिफिकेशन जैसे किरायेदारों का वेरिफिकेशन बाहरी मजदूरों का वेरिफिकेशन आदि अन्य पुलिस से संबंधित अन्य कार्य कर सकता है ।

बैठक के उपरांत पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों द्वारा हरेला पर्व को मनाते हुए थाना सतपुली परिसर में पौधारोपण किया गया ।

इस दौरान एस आई दीपा शाह, कांस्टेबल देशराज, कुलदीप, विमल सहित व्यापार मण्डल अध्यक्ष जयदीप नेगी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रवीन, थामेश्वेर कुकरेती, धर्मेन्द्र सिंह, आदि उपस्थित रहे ।