सतपुली |
थाना सतपुली में हरेला पर्व के मौके पर सतपुली के थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल व व्यापर संघ अध्यक्ष जयदीप नेगी द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया | थानाध्यक्ष सतपुली के द्वारा सुबह सतपुली थाने के एस आई दीपा शाह और पुलिसकर्मियों व व्यापार संघ अध्यक्ष के साथ मिलकर पौधों का रोपण किया |
इस अवसर पर सतपुली थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल ने कहा कि हमें अपने जीवन में हर वर्ष कम से कम एक पौधे का रोपण करना चाहिए जिससे गोलोबल वार्मिग से बचा जा सके और दुनिया में वातावरण स्वच्छ हो |
वहीँ व्यापर संघ अध्यक्ष जयदीप नेगी कहा कि ये हमारी आने वाली पीढ़ी को भी समझाना होगा कि हमें किस प्रकार अपने आने वाले समय में स्वच्छ हवा में जीना है जिसके लिए उन्हें अभी से आगे आकर वृक्षारोपण कर अपने चारों और हरियाली करनी होगी |