रिखणीखाल थाने ने मनाया हरेला,किया पौधा रोपण

रिखणीखाल

थाना रिखणीखाल में हरेला पर्व के मौके पर थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा और एस आई रीना शर्मा तथा पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया |

 इस अवसर पर रिखणीखाल थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा ने कहा कि हमें अपने वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाना चाहिए और वह तभी हो सकता है जब हम बंजर भूमि को हराभरा करेंगे, इसलिए हमें अपने जीवन के हर पर्व पर कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए ताकि हम आने वाली पीढ़ी को एक सुन्दर और स्वच्छ वातावरण दे सके |

इस मौके पर दीवान देवीलाल, कांस्टेबल मधुसुदन, अरुण आदि ने वृक्षारोपण किया |