सुभाष पिमोली
उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पिंडर घाटी के तलवाड़ी, थराली, ग्वालदम, देवाल, नारायणबगड़ मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वही थराली नगर पंचायत के देवराड़ा वार्ड में बद्रीनाथ वन प्रभाग और अलकनंदा वन प्रभाग ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
जिसमे देवराड़ा वन सरपंच सहित बैनोली, कुलसारी और सुइय्या के वन सरपंचों व सशत्र सीमा बल ग्वालदम ,पुलिस ,कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम ब्लॉक प्रमुख थराली ,नगर पंचायत अध्यक्ष थराली, राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम, राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी, राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी व सभी प्राथमिक विद्यालयो, महिला मगल दलों सहित राजनैतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े व्यक्तियों सहित ग्रामीणों ने फलदार छायादार, सदाबहार, चारापत्ती व औषधीय वृक्षो का रोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित और हरा भरा बनाने का संकल्प लिया वही अलकनंदा वन प्रभाग और बद्रीनाथ वन प्रभाग के इस संयुक्त वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में कुल 300 पेड़ लगाए गए,

जिसमे बांज, फंयाट, दाड़िम ,संतरा सहित अन्य फलदार ओर छायादार पौधों का रोपड़ कर इन पौधों को वृक्ष बनने तक इनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान देवराड़ा वार्ड की महिला मंगल दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों के माध्यम से हरेला पर्व मनाते हुए वृक्षारोपण के साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करने का भी सन्देश दिया |
वहीं अलकनंदा वन प्रभाग के रेंज अधिकारी मनोज देवराड़ी और बद्रीनाथ वन प्रभाग के रेंज अधिकारी हरीश थपलियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि हरेला महोत्सव में वन विभाग द्वारा आगे भी एक माह तक वृहद रूप से वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा जिसमे आम जन को केवल पेड़ लगाने तक ही सीमित न रखकर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही अपने आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति भी जागरूक करना इस महोत्सव का लक्ष्य है
इस अवसर पर रेंज अधिकारी बद्रीनाथ वन प्रभाग थराली हरीश थपलियाल रेंज अधिकारी अलकनंदा वन प्रभाग थराली मनोज देवराडी बन दरोगा मक्खन लाल, बन दरोगा कुंदन सिंह बोरा, सरपंच वीरेंद्र सिंह रावत, सरपंच कुलसारी महिपाल सिंह रावत, सरपंच बेनोली नरेंद्र सिंह राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, ब्लाक प्रमुख थराली कविता देवी नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती, भाजपा नेता नरेंद्र भारती, लाल सिंह गुसाई आदि ने वृक्षारोपण किया, वहीं राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम मे प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद बहुगुणा के नेतृत्व में बृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया,
राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी में प्रधानाचार्य भजन सिंह गड़िया के नेतृत्व में भी वृक्षारोपण का आयोजन किया गया वहीं प्राथमिक विद्यालय गुडम स्टेट मे प्रधानाध्यापिका पूनम दानू के के नेतृत्व में सभी गुडम वासियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया प्राथमिक विद्यालय थाला, प्राथमिक विद्यालय लोल्टी, राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी, प्राथमिक विद्यालय तलवाड़ी खालसा, कन्या जूनियर हाई स्कूल धनियालधार, हाई स्कूल तलवाडी सहित ग्राम पंचायत तलवाड़ी, ग्राम पंचायत तलवाड़ी खालसा, महिला मंगल दलों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया,
राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी के प्राचार्य योगेंद्र चंद सिंह व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा आर्य के नेतृत्व में भी बृहद वृक्षारोपड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया वही आटा गाड़ रेंज कर्णप्रयाग मे भी वृक्षारोपण किया गया रेंज अधिकारी नवल किशोर नेगी ने कहा कि एक महीने तक चलने वाला इस हरेला पर्व के दौरान सभी ग्राम पंचायतो, स्कूलों, सरकारी कार्यालयों में फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा।