भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति से जनजीवन अस्त व्यस्त

खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर
अशोक सरकार

भारी बारिश के कारण नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है । लोगों के घर वह खेत पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। वहीं भारी बारिश के चलते खटीमा नगर क्षेत्र के साथ-साथ नागरिक अस्पताल जाने वाले रास्ते तथा अस्पताल परिसर भी पूरी तरह से जलमग्न हो गया है जिससे अस्पताल आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जलभराव व बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज खटीमा राजस्व टीम द्वारा भी नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जेसीबी मशीनों आदि का प्रयोग करके पानी निकासी की व्यवस्था की गई।

इस मामले में एसडीएम खटीमा निर्मला बिष्ट ने बताया कि राजस्व टीम नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करके जहां जहां पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है, जलभराव की समस्या है जेसीबी आदि मशीनों की मदद से पानी निकाला जा रहा है।

वहीं स्थानीय व्यक्ति किशन सिंह ने बताया कि बहुत पहले से जलभराव की काफी समस्या है ।आवागमन में काफी दिक्कतें होती है। जलभराव से मच्छर, कीड़े, मकोड़ों से हर समय डर बना रहता है ।उन्होंने मुख्यमंत्री से इन समस्याओं से समाधान की मांग की है।