खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर
अशोक सरकार
पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन और खुशहाली के प्रतीक उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के उपलक्ष में पूरे उत्तराखंड में विभिन्न प्रजातियों के वृक्षारोपण करते हुए धूमधाम से मनाया गया। गौरतलब है कि पर्यावरण को शुद्ध, स्वच्छ, सुरक्षित तथा संरक्षित रखने के लिए प्रतिवर्ष उत्तराखंड में हरेला के पर्व पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाता है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र खटीमा तहसील परिसर में तथा नगला तराई क्षेत्र में एसडीएम खटीमा, मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी व वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण का कार्य किया गया।
वहीं इस मामले में एसडीएम खटीमा निर्मला बिष्ट ने बताया कि हरेला एक हरियाली का त्यौहार है। इस उपलक्ष्य में लोग जगह-जगह फलदार और फूलदार पेड़ लगा रहे हैं । इसी क्रम में आज तहसील परिसर तथा नगला तराई में भी हमारे द्वारा वृक्षारोपण किया गया है। उन्होंने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी से पेड़ लगाकर प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का भी अपील किया।