कमल कोरंगा
बागेश्वर
बागेश्वर के ग्राम लीती में आज हरेला पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय सूचनाधिकार मानवाधिकार एव पर्यावरण संरक्षण संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी ने 150 पौधों का रोपण किया l इसमे ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया l
इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी महासचिव कमल सिंह कोरंगा ने कहा कि इन पौधों को जिस तरह रोपा गया है इसी प्रकार इनकी रक्षा भी करनी है और पर्यावरण संरक्षण में सभी को सहयोग करने की अपील भी की और कहा विना जन सहयोग के इसमे सफलता पाना मुश्किल है l
वही प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण से ग्लेशियर 10 किमी पीछे चले गए है और हरे भरे पेड़ पौधे ही इस समस्या का समाधान है हमें इनकी रक्षा करनी चाहिये इस कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष बलवंत कोरंगा ,दीपक कोरंगा ,मुकेश ,नंदी देवी , चामू कोरंगा प्रधान लीती, गंगा देवी क्षेत्र पंचायत लीती आदि ग्रामीण सामिल रहे ।