रिखणीखाल में कल लगाईं जायेगी पहली और दूसरी कोरोना वेक्सीन की डोज

रिखणीखाल

रिखणीखाल प्रखंड में कल पहली और दूसरी कोरोना वेक्सीन की डोज विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाईं जायेगी | 16 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किल्बौखाल, राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय ढाबखाल तथा प्राथमिक विद्यालय बसड़ा में कोविशील्ड टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाना है।

डॉ शशि रंजन कुकरेती प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल ने बताया कि उक्त सत्र स्थलों में बसड़ा के अतिरिक्त अन्य सत्र 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले व्यक्तियों हेतु वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर सीमित संख्या में हैं। समस्त 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग वाले आज सांय 6 बजे अपना स्लाट बुक कर टीकाकरण हेतु उपस्थित हों। इसके अतिरिक्त उक्त समस्त सत्र स्थलों पर 45 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों हेतु वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज सीमित संख्या में उपलब्ध हैं जोकि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लगायी जाएंगी जैसे रिखणीखाल में 20 पहली व 80 दूसरी,किल्बौखाल में 20 ,70, ढाबखाल में 50,100 वो बसड़ा में 50,120 पहली व दूसरी डोज उपलब्ध हैं।अतः समय पर उक्त सत्र स्थलों पर उपस्थित होकर अपना टोकन प्राप्त करें व किसी प्रकार के अनावश्यक विवाद से बचें। ध्यान रहे 45 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को किसी तरह के आनलाईन पंजीयन की आवश्यकता नहीं है।

उक्त सम्बन्धित किसी भी जानकारी हेतु निम्न 7302796499, 9917742977, 9557990595 फोन नम्बरों पर सम्पर्क करें।