एन.एच पार्किंग हादसों को दे रही न्यौता

कोटद्वार से होकर गुजरने वाले NH 534 के बीचों-बीच बनी पार्किंग आए दिन हादसों का कारण बन रही है | ट्रैफिक पुलिस की ओर से बनाई गई पार्किंग के चलते जहां एन.एच संकरा हो चुका है वहीं आए दिन वाहनों का लंबा जाम भी लग जाता है |
वहीं मामले में एनएच के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही एन.एच 534 के बीच से पार्किंग हटाई जाएगी | एनएच के जे.ई. का कहना है कि हाइवे के बीच पार्किंग हटाकर दूसरी जगह पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, उन्होंने कहा कि एनएच की दूसरी जगह पर पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसमे पार्किंग की जा सकेगी।