सतपुली
सतपुली | राजकीय महाविद्यालय के अभिभावक संघ अध्यक्ष सत्यनारायण मित्तल और विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव को एक ज्ञापन भेजा गया है | जिसमे कोरोना काल में कक्षाओं के संचालन न होने के कारण छात्र छात्राओं के हितों को देखते हुए विद्यार्थियों को अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाने की बात कही है |
इस सम्बन्ध में अभिभावक संघ अध्यक्ष सत्यनारायण मित्तल ने कहा की कोरोना के कारण कक्षाओं का संचालन नहीं हुवा है और जिससे विद्यार्थियों पर इसका बुरा असर पढ़ा है, इसलिए विश्वविद्यालय को छात्र छात्राओं के हित को देखते हुए उन्हें अगली कक्षाओं में पदोन्नत किया जाना चाहिए |
वहीँ एनएसयूआई के गौरव गौड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा छात्र हितों की अनदेखी की जा रही है, जबकि कोरोना काल में महाविद्यालय में पढ़ाई नहीं हुई है | परिक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी गई है जो अनुचित है |
ज्ञापन सौपने वालों में गौरव गौड़, विशाल लखेड़ा, अमन कुमार, सिमरन, अभिषेक सहित अनेक छात्र छात्राएं मौजूद रहे |