इंद्रजीत असवाल
सतपुली, पौड़ी गढ़वाल
कहते हैं कि गरीब, लाचार ,अकेले का कोई नहीं होता, यदि होता तो आज 70 साल की बुजुर्ग लक्ष्मी देवी को पेंसन मिल रही होती |
जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली मल्ली की लक्ष्मी देवी पत्नी आलम सिंह आयु 70 वर्ष ने विधवा पेंशन कराने के लिए तहसील सतपुली, नगर पंचायत ऑफिस सतपुली में कई चक्कर लगा लिए और सभी जरूरी कागजात दे दिये वो भी एक बार नहीं छः छः बार लेकिन फिर भी एक अदद वृद्धा पेंशन नहीं हो पाई है |
वहीँ लक्ष्मी देवी की पेंशन की फ़ाइल में उपजिलाधिकारी सतपुली ने भी समाज कल्याण विभाग पौड़ी को भी भेजी , लेकिन किस्मत देखो गरीब लाचार बुजुर्ग की वहा से भी फाइल रिजेक्ट होकर वापस आ गई |
बुजुर्ग महिला कल फिर से पेंशन के कागजात बनाने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में परिवार रजिस्टर की नकल के लिए गई थी, लेकिन वहा पर एक ही कर्मचारी होने के कारण उसे परिवार रजिस्टर की नकल नहीं मिली | जिस कारण लक्ष्मी देवी मायूस होकर वापस घर चली गई |
वृद्धा लक्ष्मी देवी का कहना है कि कई बार कागज दे दिया और इसके लिए उपजिलाधिकारी साहब तक से मिल गई, लेकिन तब भी पेंसन नही मिल पाई |
तो क्या होगी लक्ष्मी देवी की पेंशन |