खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर
अशोक सरकार
एसएसपी ऊधम सिंह नगर के दिशा निर्देशानुसार ,सीओ खटीमा मनोज ठाकुर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक खटीमा नरेश चौहान के नेतृत्व में रोकथाम जुर्म जरायम व अवैध मादक पदार्थों के तहत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त साहिल हुसैन पुत्र अब्दुल मजीद निवासी इस्लामनगर थाना खटीमा को संदिग्ध परिस्थितियों में 9 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तथा मझोला क्षेत्र से एक अभियुक्त दर्शन सिंह पुत्र हरनाम सिंह को 15 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
इस मामले में सीओ खटीमा मनोज ठाकुर ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान खटीमा पुलिस द्वारा इस्लाम नगर खटीमा निवासी साहिल हुसैन को 9 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर माननीय कोर्ट में पेश किया जा रहा है।