खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर
अशोक सरकार
लगातार भारी बारिश के चलते जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है । नदी नाले भी उफान पर हैं । साथ ही लोगों के घर और खेत भी पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं।
खटीमा तहसील के अंतर्गत भारी बारिश के कारण ग्राम दिंया के थानारा नाला और कॉमन नदी का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है तथा प्रतापपुर, सड़ासड़िया,,नौसर भूड़िया ,बिसौटा, गांगी, गिद्धौर आदि गांव बुरी तरह से प्रभावित है और काफी नुकसान भी हुआ। जिससे होने वाले खतरे की आशंका को लेकर किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, खटीमा तहसील प्रशासन तथा यूपी के संबंधित अधिकारियों ने निरीक्षण कर मौके का जायजा लिया।
वहीं उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने इस मामले में बताया कि शारदा सागर बांध के अंदर जाने वाले नारा नारा और उनका मन नदी के अवरुद्ध होने के कारण प्रताप पुलिया के छोटा और संकीर्ण होने के कारण पानी निकासी ठीक से नहीं हो पाता है, जिससे इस क्षेत्र के गांव बुरी तरह से प्रभावित हो जाते हैं ।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद यूपी और उत्तराखंड के संबंधित अधिकारियों और प्रशासन को शारदा सागर बांध के अंदर पानी निकासी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दे दिया गया है l मौके पर मौजूद अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द ही पानी निकासी की समस्या का समाधान करेंगे।