सुभाष पिमोली
थराली, कर्णप्रयाग ग्वालदम
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोल्टी गदेरें में एक बाइक सवार युवक बाइक सहित गदेरें में बह गया l प्रत्यक्ष दर्शियों ने युवक को 200 मीटर तक बहते हुए देखा l
गधेरे ने इतना विकराल रूप लिया था, कि किसी की भी हिम्मत नहीं हुई उसे बचाने की l वही गदेरें में बाइक 100 मीटर दूरी पर बरामद हो गई हैं, किंतु युवक का अब तक कोई भी सुराग नही मिल पाया हैं। ग्रामीणों की सुचना पर थाना अध्यक्ष थराली ध्वजबीर पवार ने अपनी टीम के साथ मोके पर पहुंच कर सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है जहाँ पुलिस के साथ ही स्थानीय ग्रामीण लापता युवक को गधेरे में खोजबीन में जुटे हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार प्रातः लगभग 8 बजे बैजनाथ गरूर से अपनी ड्यूटी पर थराली की और आ रहे सुभम कुमार पुत्र हरदयाल आर्य उम्र 25 वर्ष अपनी इनफील्ड मोटर सायकिल से लोल्टी गधेरे मे अनियत्रित होकर बह गए, जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया l
जिस की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने थाना पुलिस थराली को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई गई।गदेरें में खोजबीन के दौरान बाइक संख्या यूके 02 एवं 6712 गदेरें में पड़ी मिली, जबकि इस में सवार युवक का कोई भी सुराग नही लग पाया। बताया जा रहा हैं कि यह बाइक जिला सहकारी बैंक थराली में कैशियर के पद पर कार्यरत सुभम कुमार के नाम से हैं।जोकि कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले का गरूड़ बैजनाथ निवासी हैं। जैसे ही इस घटना की सुचना मिली युवक के परिजन घटना स्थल को रवाना हो गए है l
समाचार लिखे जाने तक बाइक सवार युवक का कोई पता नहीं चल पाया जहाँ अभी खोजबीन जारी हैं।