टनकपुर
अशोक सरकार
चम्पावत जनपद के पहाड़ो में कल से लगातार हो रही बारिश से जहा तराई टनकपुर क्षेत्र में बहने वाले बरसाती नाले उफान पर है l
टनकपुर के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर जाने वाले रास्ते भारी बारिश के कारण जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गए है l वही भारी बारिश ने पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र में भी भारी तबाही मचाई है l प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि भैरव मंदिर क्षेत्र में स्थित राजू भट्ट की दुकान को गिरते हुए देखा गया है l हालत ऐसे है की आसपास की अन्य दुकानों के भी गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है l
ऐसे हालातो में उत्तरप्रदेश से आये श्रद्धालुओं को जान जोखिम में डालकर नालो में तब्दील हुए रास्तो से सफर करना पड़ रहा है l श्रद्धालु के साथ साथ स्थानीय निवासियों को भी आने जाने में परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है l
वीडियो में साफ देखा जा सकता है, एक महिला दरोगा द्वारा लोगो की मदद से पत्थर डालकर रास्ता बनाने की कोशिश जारी है l तो प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से भी खराब रास्ते को ठीक करने का प्रयास जारी है l
पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालुओ का कहना है कि वह उत्तरप्रदेश से पूर्णागिरि दर्शन करने हेतु आये थे, लेकिन भारी बारिश से हुई तबाही के कारण उन्हें आधे रास्ते से ही जान बचा कर लौटना पड़ रहा है l
मिडिया को हालातो की जानकारी देते हुए टनकपुर के तहसीलदार ललित मोहन तिवारी ने बताया की अभी नुकसान का जायजा लिया जा रहा है क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित है मामले की पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है |