कीरोड़ा नाला आया उफान पर देर रात से हो रही भारी बारिश से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

टनकपुर
अशोक सरकार

देर रात से हो रही भारी बारिश के चलते चम्पावत के सीमांत क्षेत्र टनकपुर के वार्ड नंबर 9 के वासियों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है | लोग अपने घरों से तक नहीं निकल पा रहे है | नालियाँ नालो में तब्दील हो गई है और नाले नदी में दब्दील हो गए है |

आपको बतादे की वार्ड नंबर 9 के समीप एक कीरोड़ा नाला बहता है, जो बरसात में उफान पर आ जाता है, जिससे नाले के किनारे बने मकान झोपडी झुग्गी वाले दहशत के साये में जीते है | कीरोड़ा नाले के उफान पर होनें से एक झोपडी झुग्गी में रह रहा परिवार झुग्गी में देर रात से फसा हुआ दिखा दिया | जिसके पास अभी तक कोई राहत नहीं पहुंच पायी है |

हमने जब नगर पालिका परिषद वार्ड मेंबर से बात करी तो उन्होंने शासन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए बताया की बारिश होनें पर वार्ड से सटा हुआ एक कीरोड़ा नाला उफान पर हो जाता है | जिस कारण लोगों के घरों तक में पानी घुस जाता है हमारे द्वारा शासन प्रशासन को इस सम्बन्ध में कई बार ज्ञापन दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है, उन्होंने चैनल के माध्यम से प्रशासन और शासन से गुहार लगाते हुए कहा कि इसपर संज्ञान लिया जाये, वरना वो दिन दूर नहीं जब हमारे वार्ड में बारिश से कोई भारी तबाही हो सकती है |