कोटद्वार
पर्यटन नगरी लैंसडाउन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब जिला प्रशासन भी एक्शन मोड़ में नजर आने लगा है | पुलिस की ओर से आज सुबह से ही उत्तराखंड बॉर्डर के कौड़िया चेक पोस्ट पर चैकिंग जारी रही और बगैर कोरोना रिपोर्ट के उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड में एंट्री नही दी गई |
वहीं इस दौरान कौड़िया चेकपोस्ट पर दिन भर पर्यटकों के वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली | भीषण गर्मी में यात्री अपनी बारी का इंतजार करते रहे | वहीं इस दौरान कुछ ऐसे लोग भी बॉर्डर में फंसे रहे जिन्हें अपने गांव जाना था |
प्रशासन की ओर की गई सख्ती का कुछ पर्यटकों ने सराहना भी की |