कर्णप्रयाग
दीपक शाह
रविवार सुबह कर्णप्रयाग नए पुल के नीचे पिंडर नदी किनारे एक शव मिला । घटना की सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगो की मदद शव को नदी किनारे से लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
शव की पहचान प्रदीप सिंह नयाल पुत्र स्व0 धनसिंह नयाल,उम्र-50वर्ष, निवासी ग्राम-कंडारा, पो0-नैनीसैण, तहसील- कर्णप्रयाग के रूप में हुई हैं। पुलिस द्वारा आगे के कार्यवाही की जा रही |