धान खरीद की तैयारियां शुरू

खटीमा

अशोक कुमार

राज्य में गेहूं की रिकार्ड तोड़ खरीद के बाद धान की खरीद की तैयारियों में जुटी राज्य सरकार। राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष सरदार राजपाल सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा धान की फसल का समर्थन मूल्य 1868 रुपये से 72 रुपये बढ़ाकर 1940 रुपये करने पर जताई खुशी।

उधम सिंह नगर जिले के दौरे के दौरान खटीमा पहुंचे किसान आयोग के उपाध्यक्ष सरदार राजपाल सिंह में प्रेस वार्ता कर आने वाली धान की फसल की खरीद को लेकर किसानों को किया आश्वस्त।

राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष सरदार राजपाल सिंह ने मीडिया से कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3 माह बाद आने वाली धान की फसल की खरीद को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा धान की फसल का समर्थन मूल्य 72 रुपये पर कुंटल बढ़ा दिया गया है।

जो पहले 1868 था वह अब बढ़कर 1940 रुपए पर कुंटल हो गया है। राज्य के किसानों का धान का पेमेंट भी गेहूं की खरीद की तरह 15 दिन के भीतर ऑनलाइन उनके खातों में डाला जाएगा। साथ ही बार दाने की भी पूरी व्यवस्था की जा रही है।