देहरादून
आम आदमी पार्टी द्वारा आज बिजली के दामों में बढ़ोतरी को लेकर पूरे उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा देहरादून मुख्यमंत्री आवास कूच का आह्वान किया गया था l जिसके लिए आज आप के कार्यकर्ताओं ने देहरादून में एकजुट होना शुरू किया गया l
इस का नेतृत्व कर्नल अजय कौठियाल के द्वारा किया जा रहा था, जिसे देखते हुए पुलिस के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और मुख्यमंत्री आवास के लिए जाने वाले मार्गों पर बैरीकेट लगाए गए थे l
आम आदमी पार्टी के नेताओं ओर कार्यकर्ताओ के मुख्यमंत्री आवास के कूच को रोकने के लिए पुलिस द्वारा आप के नेताओं को हिरासत में लिया गया l
जिसमे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल को देहरादून पुलिस ने हिरासत में ले लिया है l बताया जा रहा है कि आज आम आदमी पार्टी के बिजली के महंगे बिलों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उनको हिरासत में लिया गया ।
ताजा अपडेट के अनुसार उनको व उनके साथियों को गाड़ियों में भरकर सिविल लाइंस ले जाया गया है l