मित्र पुलिस व टैक्सी यूनियन की बैठक, यातायात नियमों पर हुई चर्चा

कमल कोरंगा

बागेश्वर

बागेश्वर में मित्र पुलिस एवं टैक्सी यूनियन की अहम बैठक हुई l इसमें पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक बागेश्वर द्वारा यातायात के नियमों पर टैक्सी चालकों को जानकारी दी और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की बात कही l

बैठक में टैक्सी चालकों द्वारा कहा गया कि प्राइवेट गाड़ियों से सवारी ढुलान भी कुछ वाहन चालक कर रहे हैं और मनमाने रेट ले रहे हैं l

इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने गंभीर चिंता जाहिर की और टैक्सी चालकों को भी निर्देश दिए कि वह आवश्यकता से अधिक पैसा लोगों से ना ले l कई टैक्सी चालक अधिक सवारी होने पर चालान होने का हवाला भी देते रहे उनका कहना था कि बागेश्वर से सुदूर गांव को जाने हेतु वाहनों की कमी होने से कभी अधिक सवारी ले जाना पड़ता है और उनका चालान भी कर दिया जाता है l

कई चालक लॉकडाउन में काम न होने पर भी चालान का हवाला देते रहे, किंतु थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा टैक्सी चालको को ऐसा न करने को कहा यातायात के नियमों का पालन करने को कहा।