धोखाधडी के मामले में 2 अभियुक्तों को दिल्ली बसंत विहार से किया गिरफ्तार

मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी


माह मई 2021 मे ग्राम मानपुर, कोतवाली उत्तरकाशी निवासी अभिषेक राणा द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर उनके साथ विदेश से पार्सल के नाम पर हुयी 250000 रु0 की धोखाधडी के सम्बन्ध में अज्ञात मोबाईल नं0 के खिलाफ एक लिखित तहरीर दी गयी थी l

तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा अज्ञात मो0नं0 के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर धारा 420 भादवि के अन्तर्गत एफआईआर नं0 59/21 पंजीकृत कर विवेचना उप0नि0 रमन बिष्ट के सुपुर्द की गयी l मामले की गम्भीरता देखते हुये मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अभियोग के त्वरित अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी व थानाध्यक्ष कोतवाली उत्तरकाशी को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये थे l

जिस पर पुलिस द्वारा सीओं उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष कोतवाली की देखरेख में मामले के अनावरण हेतु उ0नि रमन बिष्ट के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व एसओजी उत्तरकाशी की एक संयुक्त टीम गठित की गयी थी l उक्त टीम द्वारा गहन पतारसी, सुरागरसी, लोकेशन व सीडीआर विश्लेष्ण के आधार पर अथक प्रयासों के बाद अभियोग का सफल आनावरण कर मामले से सम्बन्धित दो 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया l

गिरफ्तार अभियुक्त अवी थियोफिलस मारो पुत्र अवी व जेनत छेत्री पुत्री स्व0 पीटर छेत्री(दोनो अभियुक्त पति पत्नी हैं) को कल दिनांक 08.07.2021 को दिल्ली वसन्त बिहार थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया l साथ ही उक्त के कब्जे से अभियोग से सम्बन्धित सामग्री बरामद की गयी।

पुछताछ मे अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि महिला अभियुक्त स्यवं को एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी बताकर लोगों को फोन करती है और पार्सल में डॉलर व महगें समान होने की बात बताकर कस्टम ड्यूटी/मनी लॉन्ड्रिग का झांसा देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर पैसे ठगते हैं l इनके द्वारा दूसरे लोगों की आईडी पर फेक सिमकार्ड खरीदकर कस्टमर से बात की जाती है।

पुछताछ के आधार पर अभियोग मे धारा 120(B) भादवि की बढोतरी की गयी l मालूमात करने पर पता चला कि उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना देगलुर, जिला नांदेड महाराष्ट्र में धोखाधड़ी के मामला मु0अ0सं0 312/18 धारा 420,354(D),34 भादवि, 66(D) IT Act व 14(A) विदेशी व्यक्ति अधि0 1946 पंजीकृत है l

जिसमे अभि0 मारो 08 माह जेल मे भी रह चुका है l अभियुक्ता जेनत छेत्री मामले में वर्ष 2019 से फरार चल रही है। अभियुक्तो का ओर अधिक आपराधिक इतिहास मालूम किया जा रहा है। पुछताछ व अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। अभियुक्तो को आज मा0 न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा।