सतपुली
पहाड़ के दुरस्त इलाको तक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के मकसद से कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने एक अनूठी पहल की शुरआत है | जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्थान और मेडिकल के क्षेत्र में काम कर रही मेड़ोंगों संस्था के द्वारा आगे आकर कार्य किया जा रहा है |
मनीष खंडूरी ने बताया कि मेड़ोंगों संस्था के सहयोग से पौड़ी जनपद में लोगों के लिए टोल फ्री नम्बर 8010029029 जारी किया गया है | जिस पर कॉल कर मरीजों को डॉक्टरी सलाह मिल पाएगी | साथ ही संस्था की ओर से जनपद में दो सेंटर भी खोले जाएंगे | जहां पर मेडिकल ट्रीटमेंट के साथ ही दवाइयां भी उपलब्ध हो सकेंगी..उम्मीद की जा रही है कि कोरोना काल में इस तकनीक का लोगों को बेहतर फायदा मिल सकेगा।
इस दौरान कामेश्वर राणा जिला अध्यक्ष कांग्रेस, केशर सिंह नेगी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, शशि भूषण अन्थवाल, बृज मोहन सिंह नेगी, प्रतिक बिष्ट प्रदेश सचिव युवा, सुरजन रौन्तेला, राजकमल नेगी, आरती रावत वार्ड सदस्य चार सतपुली, अमित गोयल, नरेन्द्र सेमवाल, प्रवीन सहित अनेक लोग शामिल रहे |