महिला का मिला शव

इतेश धीमान

लक्सर

लक्सर तहसील के खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंद वाला गांव के पास एक गन्ने के खेत में 30 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया हैं।

सूचना मिलने पर खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है।

वहीं मृतक महिला की शिनाख्त निता पत्नी संजीव निवासी लालचंद वाला थाना खानपुर के रूप में हुई। साथ ही मृतक महिला के गले में पुलिस को चुन्नी बंधी हुई मिली, जिससे मामला आत्महत्या का लग रहा हैं फिलहाल पुलिस हर पहलुओं की बारीकी से जांच में जुट गई हैं।


खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया मामला अभी संदिग्ध लग रहा हैं जांच शुरू कर दी गयी हैं जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।