नवविवाहिता ने लगाई फांसी

कोटद्वार

कोटद्वार के झूला बस्ती 21 वर्षीय रोजी ने लगाई फांसी l नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली l एक माह पूर्व ही हुई थी शादी सास ने दी पुलिस को जानकारी

कोटद्वार के लकड़ीपड़ाव इलाके में एक नवविवाहिता युवती ने गले मे फंदा डालकर आत्महत्या कर ली l

युवती की एक महीने पहले ही कोटद्वार के रहने वाले शहजाद नाम के युवक से शादी हुई थी l

युवती का शव उसके कमरे के भीतर छत पर लगे कुंडे से लटका मिला l

युवती के परिजनों का आरोप है कि उसका पति शादी के बाद से ही 2 लाख रुपए देने की मांग कर रहा था जिससे युवती काफी परेशान थी l वहीं मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुँचे तहसीलदार ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।