कोरोना मामलों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि, 24 घंटे में मिले 45,892 नए मरीज, 817 की मौत

देश में कोरोना महामारी की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है, लेकिन कोविड के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 45,892 नए मरीज मिले है और 817 लोगों की संक्रमण से जान चली गई है। दिल्ली समेत ज्यादातर राज्यों में पाबंदियों से छूट दे दी गई है। देश डेल्टा प्लस वैरिएंट के बीच अब लैम्बडा वैरिएंट का भी एक मरीज मिला है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया।

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि हुई है। बीते 24 घंटे में 44,291 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही अब तक 2,98,43,825 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। बता दें कि आज ठीक होने वाले मरीजों की तुलना में नए मरीजों का आंकड़ा अधिक है। 

देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 45,892 नए मामले सामने आए और 817 मरीजों की जान चली गई है। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को 43733 नए मामले सामने आए और 930 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। इससे पहले मंगलवार को 34,067 नए मरीज और 552 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,07,09,557 पहुंच गए हैं। वहीं अब तक कोरोना से 4,05,028 की जान जा चुकी है।