डामटा पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार


मनमोहन भट्ट
उत्तरकाशी

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में “नशामुक्त उत्तरकाशी” अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी बड़कोट के पर्यवेक्षण मे देर सांय को डामटा पुलिस द्वारा बर्नीगाड़ तिराहा के पास से प्रमोद प्रसाद पुत्र स्व0 राम प्रसाद निवासी ग्राम नौगांव, तहसील बडकोट, उत्तरकाशी उम्र 49 वर्ष को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध चौकी डामटा पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम में कानि0 उपेंद्र भंडारी, कानि0 रोशन तोमर शामिल रहे l