मेलाघाट ,खटीमा
अशोक सरकार
खटीमा तहसील से लगे सीमांत क्षेत्र मेलाघाट तथा मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में बढ़ती हुई महंगाई ,बेरोजगारी ,महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार से त्रस्त तथा जमीन के मालिकाना हक संबंधी मांगों को लेकर खटीमा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बॉबी राठौर तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश वोहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी तथा विरोध प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा निकाला। इस दौरान सागर तट पर तथा वन भूमि में विगत 50 वर्षों से बसे लोगों को भूमिधरी का अधिकार देने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।
मीडिया से रूबरू ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर ने बताया कि बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी ,महिला उत्पीड़न तथा कुंभ में हुए घोटाले आदि मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ पद यात्रा निकाल रहे हैं।
इसी क्रम में मूलभूत समस्याओं को लेकर आज मेलाघाट में भी पदयात्रा कर रहे हैं । साथ ही उन्होंने सागर तट पर तथा वन भूमि में विगत कई वर्षों से रह रहे लोगों को भूमिधरी का अधिकार देने की मांग की।
वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता नासिर खान ने बताया कि महंगाई ,बेरोजगारी ,अत्याचार भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है । जिससे जनता त्रस्त है। उन्होंने बताया कि सीएम साहब के गृह क्षेत्र का मामला है। इसलिए उनके क्षेत्र में सागर तट पर तथा वन भूमि पर विगत कई वर्षों से बसे लोगों को भूमि धरी का हक देना चाहिए।