पौड़ी
दिनांक 11 जून, 2021 को एक बोलेरो टैक्सी वाहन संख्या UK12TB-0970 सतपुली से पाटली नैणी मोटर मार्ग के निकट ग्राम सीला सीमान्तर्गत दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मी. खाई में गिर गई। वाहन में कुल 08 व्यक्ति सवार थे।
रिपोर्ट के अनुसार वाहन में वाहन का पुत्र आदित्य रावत उम्र 10 वर्ष पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम नैणी की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई तथा श्रीमती अंजली देवी पत्नी मन्दीप िंसंह निवासी ग्राम गडीगांव, श्रीमती शकुन्तला देवी पत्नी वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सिलडी, विशाल पुत्र सिरपती लाल निवासी ग्राम सीला, श्रीमती भगवती देवी पत्नी राम सिंह निवासी ग्राम पाटली, मोहन सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी ग्राम नैणी, श्रीमती सोनी देवी पत्नी मोहन सिंह निवासी ग्राम नैणी, भरत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम पाटली घायल हुए।
जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन के दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु परगना मजिस्ट्रेट, यमकेश्वर को नामित किया गया है।
परगना मजिस्ट्रेट, यमकेश्वर संदीप कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा कि जो कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना के संबंध में जो कुछ भी जानकारी रखता हो वह इस विज्ञप्ति के प्रकाशन के एक सप्ताह अन्दर किसी भी कार्य दिवस पर परगना मजिस्ट्रेट, यमकेश्वर न्यायालय/कार्यालय में उपस्थित होकर अपना लिखित/मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।