सतपुली |
आम आदमी पार्टी के द्वारा पौड़ी लोक सभा प्रभारी शशि मोहन कोटनाला के नेतृत्व में सतपुली बस स्टेशन में महंगाई का पुतला जलाया गया | इस अवसर पर उन्होंने भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा की जब से भाजप सरकार केंद्र और राज्य में आई तब से महंगाई बढती जा रही है |
आज उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिसमे बिजली,पानी,गैस,डीजल,पेट्रोल की दिनों दिन बढ़ती जा रही है |
आम आदमी पार्टी के केंद्रीय प्रभारी पौडी जोन शशिमोहन कोटनाला के नेतृत्व में महंगाई, बिजली बिलों में बढोती और बेरोजगारी होने के कारण चौबट्टाखाल विधानसभा के विद्युत वितरण खंड सतपुली में प्रर्दर्शन किया गया और बिजली के बिलों को जलाया गया | साथ ही क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की |
केंद्रीय प्रभारी पौडी जोन शशि मोहन कोटनाला का कहना है इस सरकार ने गरीबो को लूटने का कार्य किया है | ग्रामीणों के पास रोजगार न होने के कारण सभी परेशान है | मनरेगा के तहत भी मजदूरो को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और महंगाई की मार सर पर है उसके बाबजूद भी यह सरकार बिजली बिलों में कटोती ना कर उन्हें बढा रही है |
इस मोके पर आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री करनपाल गुसाईं, महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष अनिता रावत, महिला मोर्चा कोषध्यक्ष श्रीमती बालेश्वरी देवी, राजेश्वरी देवी, जिज्ञासा रावत, संतोष कुकरेती, विधानसभा प्रभारी – सोसिअल मीडिया, प्रिया गुसाईं, जयहरीखाल ब्लॉक अध्यक्ष युद्धवीर सिंह रावत, जयहरीखाल ब्लाक उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, एकेश्वर ब्लॉक उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा, द्वारीखाल ब्लाक उपाध्यक्ष दिगपाल सिंह नेगी, मनोज रावत, विक्रम सिंह, प्रमोद रावत व संजय पंवार व युवा मोर्चा के अंकित रावत, मंदीप रावत, अतुल बडोला, करन गुसाईं, संदीप रावत, धर्मेन्द्र भण्डारी व रजनीश, आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे |