हरिद्वार
नवीन कुमार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवाहन पर महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूका |
भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवाहन पर चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन नारेबाजी की गई |
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है उन्होंने एक ही नारा दिया है बालिका पढ़ाओ बालिका बचाओ, परंतु पूरे देश में आज भाजपा के तमाम पदाधिकारी व भाजपा के विधायक महिलाओं का शोषण कर रहे हैं | आज मातृशक्ति को बचाने का समय है | पालीवाल ने कहा कि कुंभ मेले में आरटी पीसीआर टेस्ट के माध्यम से एक बड़ा घोटाला हुआ है | इसके विरोध में अनेक प्रदर्शन किए जा रहे हैं, परंतु अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है जबकि लिस्ट बहुत लंबी चौड़ी है |
जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की नीतियों से तंग आकर तमाम कल कारखाने बंद हो गए हैं, जिससे बेरोजगारी बढ़ गई है इस सरकार ने वादा किया था कि हम 2 करोड लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार देंगे पूरा देश आज हाहाकार कर रहा है | यह सरकार सिर्फ घोटालों की सरकार है |
महिला जिला अध्यक्ष विमला प पांडे और हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन सरकार गैस पर पैसे बढ़ा रही है महिलाओं को रसोई चलाने में मुश्किल हो गई है | वही महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और शोषण को हम महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसके लिए हमें चाहे सड़क पर ही क्यों न चले जाना पड़े |