उत्तराखण्ड प्रदेश काँग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार का पुतला फूँका

कर्णप्रयाग

दीपक शाह

उत्तराखण्ड प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी के आह्वान पर ब्लॉक /नगर काँग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मुख्य बाजार कर्णप्रयाग बस स्टेशन पर बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, कुम्भ कोविड टेस्टिंग घोटाला, किसान बदहाली आदि मुद्दों पर भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया।

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिमली रोड से मुख्य बाजार तक जुलुस निकाला। और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश से सरकार का पुतला फुका।