सतपुली
आज ग्राम पंचायत किन्सुर के ग्राम बागी एवं व्यासचट्टी चैराहे पर ग्रामीणों द्वारा आदमखोर बाघ को मारे जाने के सम्बन्ध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विकासखण्ड द्वारीखाल प्रमुख माननीय महेन्द्र सिंह राणा द्वारा उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आम जन मानस के आक्रोश को देखते हुए लोगो को सांत्वना दी तथा दिनांक 06/07/2021 को पत्रांक 445 दिनांक 06/07/2021 द्वारा ब्लॉक प्रमुख द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड शासन , मुख्य वन संरक्षक देहरादून, जिलाधिकारी पौड़ी गढवाल एवं वनाधिकारी लैन्सडाउन को पत्र लिखकर आदमखोर बाघ को मारने के सम्बन्ध में लिखा गया।
प्रमुख महेंद्र राणा के पत्रानुसार आदमखोर बाघ को मारने के सम्बन्ध में आदेश निर्गत किए। जिसको आम जनता के बीच में पढकर सुनाया। शासन द्वारा सैयद अली बिन हादी को आदमखोर बाघ को मारने के लिए शिकारी की तैनाती भी कर दी गई है।
इस कार्यक्रम में लगभग 350 लोगो के धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग किया व सरकार के प्रति लोगो में बहुत जनाक्रोश है।
प्रमुख ने जनता को आश्वस्त किया कि मैं हमेशा आपके सुःख दुःख में सहभागी रहॅूगा। उनके आश्वासन पर लोगो ने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया। इस बीच प्रमुख ग्राम बागी में स्व0 पृथ्वी चन्द्र पुत्र यशवंत कुमार ग्राम बागी के निवास पर गये तथा उनके माता पिता को सांत्वना दी l साथ ही अपनी ओर से 21,000रू0 अर्थिक सहायता प्रदान कि।
इसके पश्चात मा0 प्रमुख जी ने ग्राम काण्डी में श्री वीर बहादुर पुत्र झग्गु चैधरी ग्राम काण्डी में आदमखोर बाघ द्वारा घायल किये जाने के स्थान का निरीक्षण भी किया। इस बीच जनता में काफी भय बना हुआ है l महेंद्र राणा प्रमुख ने ग्राम किन्सुर बागी, पोख्ठा,काण्डी हथनुड़ ढागू, डाबड़, अमोला, मजोखी, खरीक आदि गाॅवो का भ्रमण कर जनता को आश्वस्त किया गया ।
इस अवसर पर दीपचन्द्र शाह प्रधान किन्सुर, रमेश सिंह पूर्व प्रधान किन्सुर, प्रधान ग्राम पंचायत कांडी प्रल्हाद सिंह , संजय बिष्ट प्रधान नौगाॅव, सतीस बिष्ट प्रधान हथनुड़, सुबोध सिंह मरोड़ा पूर्वप्रधान, दिगविजय सिंह दयसेण, धीरज सिंह किन्सुर, श्रीमती लक्ष्मी रावत किन्सुर, अनीता देवी प्रधान नौगाॅव, श्रीमती वन्दना बिष्ट व्यासचटटी ,संजीव जुयाल , प्रधान दाबड़ राजेन्द्र सिंह राणा , क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि सदस्य संदीप राणा, संजय बिष्ट व्यासचट्टी जिला पंचायत सदस्य, मुकेश बिष्ट कठुड़ और समस्य भाइयो बहिने उपस्थित रहें।