कमल कोरंगा
बागेश्वर
वन विभाग की टीम के साथ चौकी शामा पुलिस ने ग्राम लीती में वृक्षारोपण किया और चौकी प्रभारी शामा द्वारा ग्रामीणों को साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी के सम्बन्ध में किया गया जागरूक।
अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ड्रग्स जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांकः 07-07-2021 को चौकी प्रभारी शामा कृष्ण गिरी द्वारा ग्राम लीती में स्थानीय ग्रामीणों के साथ गोष्ठी की गई।
इस दौरान चौकी प्रभारी द्वारा लोगों को नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए उससे बचने के उपायों के बारे में बताया गया और समाज में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु लोगों को नशे का सेवन ना करने व भांग की खेती ना किये जाने की अपील की गई।
साथ ही लोगों को मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी की रोकथाम के सम्बंध में पुलिस को जनसहयोग किये जाने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस के ‘‘लक्ष्य-नशा मुक्त उत्तराखण्ड‘‘ एप्प को डाउनलोड कर उसमें नशे से सम्बन्धी सूचनाएं दिये जाने हेतु जागरूक किया गया।
उपस्थित लोगों को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व लोगों को उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा जारी की गई साइबर हेल्पलाइन न0- 155260 के बारे में भी जानकारी दी गई। अभियान के दौरान चैकी पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को साईबर क्राइम से सम्बन्धित जागरूकता पम्पलेट व साइबर जागरूकता बुकलेट भी वितरित की गई।
साथ ही वन विभाग की टीम के साथ चौकी पुलिस टीम द्वारा गांव लीती में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण भी किया गया।