कमल कोरंगा
बागेश्वर।
जिला पंचायत बागेश्वर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा बात पहुंची आमरण अनशन तक l
बागेश्वर जिला पंचायत में विवाद हुए आज 20 दिन होने के बाद भी जिला पंचायत कार्यकारिणी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा l बात इतनी बढ़ गई है कि आमरण अनशन तक बात पहुंच गई l जिला पंचायत प्रशासन लाचार दिख रहा है और आमरण अनशन न करने की सलाह दे रहा है, जबकि जिला पंचायत सदस्य गोपा देवी ने आज उपवास रखकर विरोध जाहिर किया l
आपको बता दें कि बागेश्वर में जिला पंचायत कार्यकारणी का विवाद थमने का नाम नही ले रहा वही वर्तमान जिलापंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार और जिपं सदस्य हरीश ऐठानी ने कहा कि जिला पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। नियुक्तियों में धांधली की गई है। पद से अधिक तैनाती कर दी गई है। विवेकाधीन कोष के नाम पर बजट का 55 प्रतिशत हिस्सा दबाया जा रहा है। जिपं के चालकों से कार्य न लेकर संविदा पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से वाहन चलवाए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि नियम विरुद्ध चतुर्थश्रेणी कर्मियों को चालक को मिलने वाले टीएडीए का भुगतान किया जा रहा है। मामले उठाने के बाद भी जांच तक नहीं की जा रही है।
मांगे जल्द पूरी न होने पर जल्द आमरण अनशन करने की बात कही और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने सोतेला व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही l