आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता ग्रहण अभियान

ऊधम सिंह नगर

अशोक सरकार

आने वाले 2022 के चुनाव में भारी बहुमत से विजय हासिल कर सरकार बनाने के मकसद से आम आदमी पार्टी इन दिनों उत्तराखंड में काफी जोर-शोर से प्रचार प्रसार तथा सदस्यता ग्रहण अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत करने में जी जान से लगी हुई। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज खटीमा में सदस्यता ग्रहण अभियान चलाकर सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अभियान में उपस्थित आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि आज सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जिस तरह से आम आदमी पार्टी का कारवां बढ़ रहा है, उसी तरह से हमारी उम्मीदें भी बढ़ती जा रही है । उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर जीत कर एक छत्र सरकार बनाएंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह ने बताया कि आज सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी का कारवां बढ़ रहा है तथा नए जोश का संचार हुआ है साथ ही पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि खटीमा में आम आदमी पार्टी काफी भारी मतों से विजय हासिल करेगी।