कोरोना से रोकथाम हेतु सीमांत क्षेत्र में निःशुल्क होम्योपैथिक दवा का वितरण


अशोक सरकार

ऊधम सिंह नगर

आयुष सचिव एवं निदेशक होम्योपैथिक उत्तराखंड के निर्देशानुसार तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एमसी जोशी के आदेश के अनुक्रम में आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेलड़िया में कैंप का आयोजन कर डॉ गायत्री पांडे , फार्मासिस्ट अशोक लाल तथा बहुद्देशीय कर्मी जितेंद्र सूर्या द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 200 लाभार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाव, रोकथाम और नियंत्रण हेतु निःशुल्क दवाई आर्सेनिक एल्बम थर्टी का वितरण किया गया।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करने तथा तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है । इसी कड़ी में होम्योपैथिक विभाग द्वारा भी ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप का आयोजन कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। कैंप में मीडिया से रूबरू होम्योपैथिक डॉक्टर गायत्री पांडे ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम और नियंत्रण हेतु इम्यूनिटी बूस्टर आर्सेनिक एल्बम थर्टी का निःशुल्क वितरण कर रहे हैं ।

आयुष मंत्रालय द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन में पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स, इंडस्ट्रीज आदि में वितरण के बाद अब हमारे द्वारा सामान्य जनमानस में निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर की आशंका के चलते इस दवाई को सभी लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं ताकि दिक्कतों का सामना ना करना पड़े और पूर्व की तरह सामान्य जीवन चलता रहे।